आत्महत्या करने जा रहे युवक को महुली पुलिस द्वारा उसके घर अविलम्व पहुँचकर बचाई जान।
आत्महत्या करने जा रहे युवक को महुली पुलिस द्वारा उसके घर अविलम्व पहुँचकर बचाई जान।
संत कबीर नगर- पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संदीप कुमार मीनाके निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 10 मई 2025 की रात्रि में आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की अविलम्ब उसके घर पहुँचकर जान बचायी गयी तथा युवक को दवा ईलाज हेतु चिकित्सालय भेजवाया गया
दिनांक 10 मई 2025 को रात्रि 21.20 बजे थाना महुली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरसाईं चौकी काली जगदीशपुर थाना महुली अंतर्गत एक युवक उम्र करीब 22 वर्ष द्वारा अज्ञात कारणों से घर के अन्दर ही फांसी लगा ली गई है । इस सूचना पर थाना महुली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त युवक के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा गया, तो युवक द्वारा फांसी लगाया जा रहा था । थाना महुली पुलिस द्वारा युवक को सकुशल उतारकर परिजनों के साथ सीएचसी नाथनगर भेजवाया गया । वर्तमान समय में युवक की हालत ठीक है । युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए मुनासिब हिदायत दी गयी । युवक द्वारा दोबारा ऐसी हरकत न करने के सम्बन्ध में समझाया गया ।
पुलिस टीम का विवरण
चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर अमित कुमार कुशवाहा, का0 सनी यादव, का0 सुदीप कुमार, का0 राहुल कुमार ।
