जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के चिन्हित किये गये स्थल

0

जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के चिन्हित किये गये स्थल

नोडल अधिकारियों की देख-रेख में सम्पन्न होंगे कार्यक्रम

रिपोर्ट सफी खान
आज का भारत लाइव

बहराइच 22 मार्च। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 25 से 27 मार्च 2025 तक ‘‘यूपी, भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन जिला स्तर पर एवं विधानसभा क्षेत्रवार किया जायेगा। यह जानकरी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जिला स्तरीय एवं विधानसभा क्षेत्र बहराइच सदर के कार्यक्रम हेतु महाराज सिंह इण्टर कालेज का चयन किया गया है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बलहा का कार्यक्रम विकास खण्ड मिहींपुरवा परिसर में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपायुक्त श्रम रोज़गार होंगे। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर का कार्यक्रम नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी की देख-रेख में तहसील मुख्यालय पयागपुर में आयोजित किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र महसी में आयोजित होने वाला कार्यक्रम ग्राम पंचायत बैकुण्ठा में मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न होगा। विधानसभा क्षेत्र नानपारा का कार्यक्रम सआदत इण्टर कालेज नानपारा में आयोजित किया जायेगा। जिसके नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वतः रोज़गार होंगे। विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज में अपर जिलाधिकारी की देख-रेख में विकास खण्ड परिसर फखरपुर में आयोजित किया जायेगा तथा विधानसभा क्षेत्र मटेरा में होने वाला कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी की देख-रेख विकास खण्ड परिसर रिसिया में आयोजित किया जायेगा। सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डीएम द्वारा नोडल अधिकारियों के साथ सहयोग के लिए सह नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...