अधिवक्ता का अपहरण कर मारापीटा और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में फेंक कर फरार हुए अपहरणकर्ता! 

0

अधिवक्ता का अपहरण कर मारापीटा और वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में फेंक कर फरार हुए अपहरणकर्ता! 

वकील की हुई मौत, पहुँचे पुलिस अधिक्षक !

( बाइट- पुलिस अधीक्षक बस्ती)

बस्ती-

बस्ती जिले में बदमाशों के बेखौफ मंसूबों का खौफनाक उदाहरण सामने आया हैं। जहां पर वकील चंद्रशेखर यादव का अपहरण कर उनकी बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार- 

अपहरण के बाद अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव ने बदमाशों की गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा और बेरहमी से गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दिया हैं। यह दर्दनाक घटना बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर चौकी क्षेत्र के चौरवां गांव के पास घटित हुई हैं। अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव बस्ती जिले के बैंदोलिया अजायब थाना कप्तानगंज के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये हैं जहां पर काफी भीड़ जमा हो गई है जिससे बड़ा हंगामा खड़ा हो गया हैं। परिजनों ने हत्यारों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे हैं। परिजनों ने कहा हैं कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक शव को कहीं ले जाने नहीं देंगे। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुँची और अधिवक्ता को घायलावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज के दौरान वकील की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों की मांग पर तनाव का माहौल हो गया हैं। जिला अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया हैं।परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया हैं। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस हालात को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रही है।

सूचना पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह घटना के बारे में पूरी जानकारी लें रहें हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि अधिवक्ता के बहन और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। शनिवार को भी कुछ विवाद हुआ था। इस पर उन लोगों ने घायलावस्था में अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गये हैं। जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल भिंजवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बहनोई, उसके बड़े भाई व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाही कर रहीं हैं।

बता दे कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर चौकी क्षेत्र के चौरा गांव के निकट बेदोलिया अजायब थाना कप्तानगंज निवासी चंद्रशेखर यादव अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर हत्या कर दी गई हैं। मामले में मृतक के भतीजे ने कहा कि चाचा को स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर उनकी हत्या कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...