घर से खेत की रखवाली के लिए गया किसान के ऊपर बाघ ने किया हमला किसान की हुई मौत

0

*_घर से खेत की रखवाली के लिए गया किसान के ऊपर बाघ ने किया हमला किसान की हुई मौत_*

 

 

 बाघ के हमले में किसान की मौत, खेत की रखवाली के लिए गया था ग्रामीण…गांव में दहशत_*

 

जंगल के निकट क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

 

ब्यूरो दिलशाद अहमद 

आज का भारत लाइव 

बहराइच यूपी 

 

बिछिया/बहराइच,जनपद के रमपुरवा बनकटी गांव निवासी एक किसान शनिवार को खेत की रखवाली के लिए गया। वहां पर आए बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला। रविवार सुबह किसान का क्षत विक्षत शव जंगल के निकट मिला। इससे परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा बनकटी गांव निवासी शिवधर चौहान (55) किसान थे। शनिवार शाम को वह खेत की रखवाली करने के लिए गए, लेकिन देर रात तक किसान वापस घर नहीं आया। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं रविवार सुबह परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने शिवधर की खोजबीन की तो किसान का क्षत-विक्षत शव जंगल के निकट पड़ा मिला। बाघ ने किसान के चेहरे और शरीर के अन्य भाग को खा लिया। इससे परिवार के लोग रोने लगे। परिवार के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। किसान के क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि किसान की बड़े जंगली जीव के हमले में मौत हुई है। फिलहाल बाघ और तेंदुआ के पद चिन्ह की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाघ का ही हमला है। उधर वन क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। निरंतर हो रहे हमलों से गांव के लोगों में नाराजगी है। सभी ने सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...