‘योगीराज में नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी’: बेलवानिया में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान बोलीं भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
दिनांक 31 में 2026 को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत की जनता को अपने मन की बात के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत होकर अपनी मन की बात कही इसी क्रम में संत कबीर नगर जनपद अंतर्गत ग्राम बेलवानिया में मोदी के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आपको बताते चले की ग्राम बेलवानिया में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता अग्रहरि ( भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के क्षेत्र उपाध्यक्ष) उपस्थिति रही।
श्रीमती सुनीता अग्रहरि ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बातों को जनता के बीच में साझा करते हैं और भारत के कोने-कोने की समस्याओं और उसके निदान की बातों को लेकर जनता के सामने उपस्थित होकर अपनी बातें रखते हैं।
अभी हाल में हुई बखीरा थाना अंतर्गत नन्दौर चौराहे पर एक नेपाली महिला के साथ स्थानीय युवक द्वारा छेड़छाड़ किया जाता है इस पर उन्होंने कहा कि आज हम जहां खड़े हैं यह उत्तर प्रदेश की धरती है और यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्य चलता है और योगी सरकार में ऐसे लोगों को नहीं बक्शा जायेगा और ऐसे दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सर्वजीत पासवान (सभासद) नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बातों को जनता को सुनने के लिए अपील किया और लोगों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी में रहने में ही जनता की भलाई है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में नरसिंह मौर्य रघुवीर मौर्य, राममिलन, राधेश्याम, रविंद्र मौर्य, लाल बहादुर चौरसिया वीरेंद्र मौर्य के साथ साथ दर्जनों की संख्या में बेलवानिया ग्राम वासी मौजूद रहे।
