संत कबीर नगर से बड़ी खबर. बेलहर कला के सुरसा चमनजोत जंगल में तेंदुए की दस्तक से दहशत, D.F.O. ने की पुष्टि।

0

 ब्यूरो रिपोर्ट -के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर-

संत कबीर नगर जनपद तहसील मेहदावल के थाना बेलहर कला अंतर्गत सुरसा चमनजोत के जंगल में ग्रामीणों के अनुसार, सात दिन पहले देर रात बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी जंगल में फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे।

इसी दौरान टॉर्च की रोशनी में उन्हें एक जंगली जानवर दिखाई दिया। कर्मचारियों ने उसका वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं।

जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इसके बाद सोमवार देर शाम कुछ ग्रामीणों ने उसी इलाके में सड़क किनारे फिर एक वन्यजीव को गुजरते हुए देखने का दावा किया। लगातार बार बार तेंदुए के दिखने की सूचना से गांव में भय का माहौल और गहरा गया। लोग शाम ढलने के बाद घरों से निकलने में भी एहतियात बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।उधर, वन विभाग के D.F.O. हरि नारायण यादव द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया कि सुरसा चमनजोत के जंगल में ग्रामीण तथा अन्य लोगों के द्वारा देखे गए वन्य जीव की पुष्टि तेदुएं के रूप में हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि बताया कि यह वन्य जीव सुरसा चमन जोत के जंगल में सड़क के किनारे नजर आता है और फिर वापस जंगल में चला जाता है यह वन्य जीव इसके पहले इस जंगल में नहीं देखा गया

विभाग का कहना है कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में 18 सदस्यीय वन विभाग की टीम को लगातार निगरानी के लिए जंगल ने अलग- अलग तैनात किया गया है।

सुरसा चमनजोत के जंगल के आसपास स्थित गांव में वन विभाग द्वारा मुनादी करवाते हुए आम जनमानस को आगे किया गया कि वह आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकले तथा समूह में ही चले और अपने घरों के आसपास आग जलाएं जिससे तेंदुआ गांवों से दूर रहे जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...