गाय को राष्ट्र माता घोषित करने तक जारी रहेगा संघर्ष :- अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
– व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
संत कबीर नगर।
उत्तर प्रदेश व केंद्र की सरकार गाय को पशु की दर्जा से बाहर करके राष्ट्र माता घोषित करे।तभी मानेंगे भाजपा वाले असली हिंदुत्व वाली पार्टी है।उक्त विचार रविवार को खलीलाबाद के आर्य समाज मंदिर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर देश एवं प्रदेश की भोली भाली जनता को छलने का कार्य कर रही है।भाजपा के लोग गाय को पशु मानते हैं।तब उसे गौ माता क्यों कहते हैं और उसकी पूजा क्यों करते हैं।अगर गाय को माता कहते हैं तो उसे राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा का दोहरी चरित्र हिंदू समाज के घातक है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा है अयोध्या चोरी नहीं हिंदुओं के आस्था पर कुठाराघात किया गया है। भगवान राम के नाम पर सत्ता में आए और उन्हीं के साथ छल कर दिया। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश की 403 विधान सभा के अधिकतर क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं जहां के मुसलमान गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग कर रहा है।स्वागत कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ अरविन्द वर्मा स्वर्णकार ने कार्यक्रम में शामिल सपा के सभी पदाधिकारियों,व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाअध्यक्ष पूर्व विधायक अब्दुल कलाम,विधान सभा अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, केडी यादव,सुबोध यादव,जावेद खान,अजय वर्मा,राम दरश यादव,राम नाथ चौरसिया,राजू वर्मा,प्रिंस रजनीश वर्मा,अनिल यादव,महेश वर्मा,गौहर अली,राम सिंह यादव,हनुमान वर्मा, कन्हैया वर्मा,सुभाष यादव,बुद्धि सागर वर्मा,रितेश वर्मा,डा अब्बासी,भोला वर्मा,लोरिक यादव,सूरज वर्मा,मुकेश वर्मा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज पर फुलो की वर्षा कर स्वागत किया।
