संत कबीर नगर – कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने अधिकारियों संग की बैठक।
Oplus_16908288
कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद द्वारा निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 7 नवंबर 2025 को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद द्वारा मगहर कबीर समाधि स्थल का निरीक्षण किया गया तथा उससे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। तदुपरांत दोपहर करीब 1:00 बजे खलीलाबाद निरीक्षण भवन में पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर, सी0डी0ओ0 संत कबीर नगर जयकेश त्रिपाठी सहित मत्स्य पालन विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया तथा उनके द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के द्वारा जनपद के पत्रकारों के साथ की गई एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि मछुआ समाज अब किसी के जाल में फसाने वाला नहीं है आज के दौर में मछली पकड़ने से कोई भी व्यक्ति मछुआरा नहीं हो जाता है , निषाद अब किसी के जाल में फसाने वाला नहीं है क्योंकि वह अब खुद की पार्टी बना रखा है, प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री तथा हर पार्टी के जुबान पर निषाद पार्टी का नाम आया, यह बड़े गर्व की बात है।

राहुल गांधी के सवाल पर डॉ0 संजय निषाद ने कहा कि यह भावना से खेलने वाला मुद्दा है हमारे समाज को यह लोग अनपढ़ गवार बनाकर रखें और राहुल गांधी के सरकार ने इनको ओ0बी0सी0 समाज में रखकर अनुसूचित जाति से मिलने वाले आरक्षण से दूर रखा और राहुल गांधी की सरकार ने कभी यह नहीं कहा कि हमारी सरकार से गलती हो गई है और मैं इनको सुधार करके मछुआरा समाज का हक देकर उनको अनुसूचित जाति में सम्मिलित करता हूं उनकी सरकार ने कभी ऐसा नहीं कहा पर आज पूरे भारत में मछुआरे अनुसूचित जाति के सूची में सूचीबद्ध हैं, और आने वाले समय में मैं जल्द ही उनका हक अवश्य दिला कर रहूंगा ।
