मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक की हुई मौत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर –
जनपद अंतर्गत बीती रात शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट इसमें एक व्यक्ति हुई मौत।
आपको बताते चले की दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को खलीलाबाद स्टेशन पूर्व में दो दुकानदारों में मामूली का सनी पर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति आ गई

पीड़ित शुभम जसवाल पुत्र चिरंजीवी जायसवाल ने बताया कि रात में मेरे दुकान पर एक ग्राहक आया उसके द्वारा समान माँगा गया जो मेरे पास नहीं था मैं उसको पड़ोस की दुकान जो कि महेश जायसवाल की है वहा से लेने को बोला ,
ग्राहक महेश की दुकान से समान लिया और बिना रुपए दिए चला गया।
महेश शुभम से बोला कि तुम्हारे द्वारा ग्राहक भेजा गया तुम्ही रुपए दोगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होते होते मारपीट में बदल गया इसी मारपीट के दौरान शुभम के पिता चिरंजीवी जायसवाल को सीने पर चोट लगी और मौके पर बेहोश हो गए लोग आनन फानन में जिला चिकित्सालय में लाये जहां पर डाक्टरों ने चिरंजीवी को मृत्यु घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
