मेले में किशोरियों को लगाया टीका, एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
मटेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम, अधीक्षक सीएचसी रिसिया द्वारा किया गया।
कैंप में लगभग 14 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया तथा किशोरियों के अभिभावकों से टीकाकरण कराने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. माया राम, वीरेंद्र वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

