आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

भीषण गर्मी में यात्रियों का सहारा:- भारत स्काउट और गाइड ने खलीलाबाद स्टेशन पर लगाया निशुल्क प्याऊ शिविर ।

0

# स्काउट और गाइड की अनूठी पहल: यात्रियों को शीतल जल के साथ वितरित किए बिस्कुट और बताशे ।

# वाणिज्य अधीक्षक ने किया स्काउट और गाइड के निशुल्क जल प्याऊ शिविर का उद्घाटन ।

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर – दिनांक 29 जून 2026 को भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ‘भारत स्काउट और गाइड’ संस्था, संत कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर एक ‘निशुल्क जल प्याऊ’ शिविर का आयोजन किया गया।

आपको बताते चलें कि इस सेवा कार्य का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक सैयद मोहम्मद इमाद अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान स्काउट और गाइड के सदस्यों ने यात्रियों को शीतल जल के साथ-साथ जलपान के लिए बताशे और बिस्कुट भी वितरित किए।

यह शिविर जिला मुख्य आयुक्त श्री उपेंद्र कुमार के निर्देशन और जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (कमिश्नर एडल्ट रिसोर्स), रामकेश चौधरी और सहायक आयुक्त नगर योगेंद्र सिंह,सैफ,अली रजिया अंसारी, सहित संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। यात्रियों ने स्काउट्स के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story