बढ़े हुए गृहकर को संशोधित करने की सभासदों ने की मांग।
बहुप्रतीक्षित बोर्ड की हुई बैठक,सभासदों विकास कार्यों साथ देने पर जताई सहमति ।
नवम्बर के बाद मई में नगर पंचायत कमेटी ने किया बोर्ड की बैठक ।
मगहर – संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर कमेटी की बहु प्रतीक्षित बोर्ड की बैठक चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम की अध्यक्षता में गुरूवार को सम्पन्न हुई । इस बैठक में मात्र दो सभासद अनुपस्थित रहे।सभासदों ने नगर के विकास कार्यों में सहयोग करने की एक स्वर से बात कही। मौजूद सभासदों ने अपने वार्ड के विकास तथा अन्य समस्याओं के निराकरण करने की पर जोर दिया।इसके अलावा नगर के आय व्यय पर भी चर्चा हुई।
नगर पंचायत कमेटी की बोर्ड की बैठक को लेकर पिछले कई दिनों से गतिरोध चल रहा था।जिसे चेयरमैन replica Rolex अनवरी बेगम ने गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में बैठक आयोजित कर विराम लगाने का काम किया। बोर्ड की बैठक में 13 सभासदों में एक सभासद सरिता पासवान और मनोनीत सभासद सुनीता यादव अनुपस्थित रहीं। नवम्बर महीने में चेयरमैन ने बैठक किया था।उसके छः माह बाद बोर्ड बैठक बुलाई। बैठक में शामिल होने के लिए सभी तेरह सदस्यों को पहले ही एजेंडा के माध्यम से सूचित कर किया गया था। नगर पंचायत के सभागार कमेटी की बैठक को चेयरमैन ने बैठक शुरू किया।इस दौरान सभी सभासदों ने एक स्वर से बढ़े गृहकर को संशोधित कर लागू करने की मांग किया है।सभासद अवधेश सिंह तिवारी ने नगर में खराब पड़े स्ट्रीट लाईट एवं खंभों को तत्काल बदलने की मांग की है। नगर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा को तत्काल ठीक कराया जाने की बात कहा।सभासद मेंहदी हसन द्वारा आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगर में सभी नालों की सफाई कराया जाय। नगरवासियों को निःशुल्क वाई-फाई सुविधा Breitling replica उपलब्ध कराने की मांग किया।सभासद कृष्ण चन्द्र सैनी आमी नदी को प्रदूषित होने से रोकने के लिए नाले में स्क्रीन जाली लगाने की मांग किया।सभासद आतिफ ओवैद ने नगर वासियों को मच्छरो के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक शनिवार को फागिंग कराना सुनिश्चित करने एवं स्टील टैंकर की संख्या बढ़ाने की मांग किया। अतुल श्रीवास्तव ने नगर को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 2025-26 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु समस्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जाने की आवाज उठाया है। मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने चेयरमैन को पत्र देकर नगर पंचायत कार्यालय को डिजिटल,हाईटेक बनाने के साथ ही नगर पंचायत का हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। नगर पंचायत क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।बोर्ड बैठक में चेयरमैन अनवरी बेगम,ईओ वैभव सिंह,श्रीमती मुसर्रत जहॉ, अमीरूद्दीन, रईश आलम, अब्दुल कलाम, आतिफ ओबैद, अवधेश सिंह, मेंहदी हसन,कृष्ण चन्द्र सैनी, श्रीमती मोहसिना खातून,अतुल श्रीवास्तव, श्रीमती नजमूस्सेहर,श्रीमती रूही बेगम, मनोनीत सभासदगण गौरव कुमार निषाद,अरूण कुमार गुप्ता,लिपिक संजय कुमार दूबे उपस्थित रहे।
क्या कहते हैं ईओ –
नगर पंचायत मगहर कमेटी की बैठक को लेकर अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि चेयरमैन replica Rolex watches ने सभासदों के साथ सभागार में बहुप्रतीक्षित बैठक किया।उन्होंने कहा कि सभासदों द्वारा बढ़े गृहकर को संशोधित करने की मांग के संबंध में शासन से पत्राचार किया जाएगा।
