अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया/बहराइच!
रिसिया अपना दल एस मटेरा विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक का आयोजन 10 अगस्त 2026 को ग्राम भोपतपुर चौकी में किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि इंजीनियर अविनाश शाहू विशिष्ट अतिथि प्रभारी हामिद रजा रहे।

बैठक की अध्यक्षता राम मोहन पटेल द्वारा की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी समय में पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अर्जुन प्रताप, राम सुदर्शन, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, इंजीनियर अविनाश शाहू, ई. हामिद रजा, जिला सचिव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक के दूसरे चरण में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा हर बूथ और क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में सेक्टर रामपुरकला एवं सेक्टर भोपतपुर से जुड़े पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का भी उल्लेख किया गया।
