आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संत कबीर नगर- कैम्प फायर में छात्रो ने सीखे बचाव के गुण

0

संत कबीर नगर- कैम्प फायर में छात्रो ने सीखे बचाव के गुण!

संतकबीर नगर – मगहर !
संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कालेज मगहर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट/गाइड रैली के दूसरे दिन बुधवार की देर शाम कैम्प फायर व प्रीति भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान छात्रो ने कैम्प फायर में बचाव के गुर सीखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्काउट कमिश्नर/प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह ने की।जब कि मुख्य अतिथि जेडी बस्ती व विष्ट अतिथिगण डीआईओएस हरिश्चंद नाथ व जिला बेसिक शिक्षा धिकारी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे जेडी बस्ती ने कहा कि स्काउट गाइड देश प्रेम की भावना को जागृत करता है। स्काउट गाइड दूसरों की मदद करने व अनुशासन में रहने की सीख देता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है जो अनुशासन में रहने की सीख देती है।विशिष्ट अतिथि डीआई ओएस हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि चरित्र का निर्माण युवाओं में हो रहा है। कौशल सिखाये जाते हैं जो जीवन भर काम आते हैं। अधिक से अधिक स्कूलों को जोड़ें, ताकि यह युवा स्वस्थ समाज निर्माण के काम आ सकें।जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपने जीवन को सही रास्ते पर लाने का कार्य करने के साथ ही बच्चों में भी इसके जरिये देश भक्ति, संस्कार, अनुशासन पैदा करने का कार्य करते हैं। पीबी गर्ल्स की बच्चियों ने झांसी की रानी की झांकी प्रस्तुत की। स्वतंत्र दल एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
आदर्श इंटर कालेज भदाह के बच्चों ने “राधा रानी को मेरी दुल्हन बनादे, गाने पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। संतकबीर इंटर कालेज के बच्चों द्वारा देश भक्ति संगीत पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कस्तूरबा गांधी की बच्चियों ने “पायल मोर बाजे ओ धीरे धीरे” सुनाया तो लोगों ने खूब तालियां बजायीं। इस मौके पर डा. राकेश सिंह, प्रधानाचार्य निशा यादव, जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, एएसओसी बस्ती नौशाद अली सिद्दीकी, प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, ध्रुव चंद पाठक, डा. सबीहा मुमताज आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा छात्र – छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story