बाल विवाह रोकने का छात्रों ने लिया संकल्प !

0

बाल विवाह रोकने का छात्रों ने लिया संकल्प !

संतकबीर नगर-मगहर!


संतकबीर नगर आचार्य राम बिलास इंटर कालेज में बुधवार को एक समारोह में जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। जिसमें जिले के 20 स्कूल के छात्रों, शिक्षकों व अन्य लोगों के साथ ही आंगन वाणी कार्यकत्री व आशा कर्मी शामिल रही और बाल विवाह को रोकने का संकल्प लिया।
बाल कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम देश से बाल विवाह खत्म करने के लिये भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वाहन के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतों, स्कूलों को बालविवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जा रही है। बाल विवाह की जानकारी और शिकायत के लिये आज पोर्टल भी लांच किया गया। उन्होंने आगे कहा कि बाल विवाह एक गम्भीर सामाजिक बुराई है और इसे जड़ से खत्म करने के लिये समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। इसका समाधान जागरूकता और सख्त कानूनी करवाई से सम्भव है। सेवाश्रम के निदेशक विनोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला व बाल कल्याण मंत्रालय के द्वारा बालविवाह को खत्म करने के लिये शुरू किया गया अभियान इस बात का प्रमाण है कि सरकार इस बुराई के दुस्प्रभाव से परिचित है। इसे हम सबको मिलकर रोकने का प्रयास करना चाहिए। सरकार व सामाज के संयुक्त प्रयास से भारत 2030 से पहले बालविवाह को समाप्त करने का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
इस मौके पर महंत विचार दास, प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह, सदस्य डा.अजय कुमार पांडेय, वागीश पांडेय, सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी, मोहम्मद दीन, महेंद्र यादव, गौरव यादव, सर्व हितकारी संस्थान के विजय कुमार सिंह, कबीर सूफ़ी फाउंडेशन की सुमन पांडेय सदस्य अजय कुमार पांडेय, जिला संगठन स्काउट रमेश चंद यादव, जिला प्रशिक्षक मुकेश यादव,राजेश चंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...