बहराइच भाजपा राज में दर-दर भटक रहें किसान.., किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने दिया धरना, पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन

0

बहराइच भाजपा राज में दर-दर भटक रहें किसान.., किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने दिया धरना, पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो दिलशाद अहमद – आज का भारत लाइव

 

कैसरगंज/बहराइच, विधानसभा कैसरगंज की बाढ़ पीड़ितों और किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक रामतेज यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। सभी ने खाद और बीज की कमी से पिछड़ रही खेती पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभय राज पाण्डेय को सौंपा।कैसरगंज में शनिवार को किसानों की समस्या को लेकर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा भाजपा राज में किसान खाद बीज के लिए दर दर भटक रहे, यह इस समय पूरे जिले की बड़ी समस्या है। इतना ही नहीं ग्यारह सौ रेती, मंझारा तौकली, गांधीगंज, गोड़हिया, बहरामपुर, तपेसिपाह, घाघरा घाट, घाघरा नदी की बाढ़ और कटान ने हजारों घरों और स्कूलों को नष्ट कर दिया है। लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने किसानों के लिए 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं, 25 किलो आलू, 5 किलो तेल और बच्चों के लिए बिस्किट उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की फीस माफ करने और जिनके घर बाढ़ में नष्ट हो गए हैं, उन्हें आवास देने की मांग उठाई।
धरना प्रदर्शन में प्रदीप यादव एडवोकेट, पूर्व प्रमुख हंसराम यादव, खतीबूद्दीन प्रदेश सचिव मजदूर सभा, जिला सचिव शकील अहमद, मनोज यादव एडवोकेट, बृजेश शर्मा एडवोकेट, मनीष यादव एडवोकेट, शकील अहमद नदवी, फरीद अहमद अंसारी, यशपाल यादव एडवोकेट, अनवर खान, डा. रमेश निषाद, जगदीश यादव, नागेंद्र यादव और अकील अहमद सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...