संतकबीर नगर के मगहर मे अस्ताचल गामी सूर्य को व्रती महिलाओ ने दिया अर्घ्य !

अस्ताचल गामी सूर्य को व्रती महिलाओ ने दिया अर्घ्य !
संतकबीर नगर-मगहर।
सूर्य उपासना व लोक आस्था एवं पवित्रता का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को महिलाओं ने निराजल ब्रत रखा। इस दौरान नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आमी नदी के पावन तट पर पहुंची। जहां पर पंचवटी शिवमंदिर व धोबी घाट के सामने बने घाटों की सीढ़ियों पर बनी वेदी के समक्ष उसके खड़ा हो कर अस्ताचल गामी भगवान भास्कर की प्रार्थना करती हैं।उसके बाद नदी के जल में जा कर सूर्य के अस्ताचल होने पर अर्घ्य दिया।
सनातन धर्म के मतानुसार हिंदी के कार्तिक महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं जिसके कारण कार्तिक मास महत्व अधिक बढ़ जाता है।इसी महीने की शुक्लपक्ष की षष्टी तिथी दिन गुरुवार को व्रती महिलाएं आमी नदी के पावन तट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।आस्था के महापर्व छठ पूजा की व्रती महिलाएं बहुत ही साफ और पवित्रता के साथ बनाये सामानों को डलवा में पूजन सामग्री के साथ अनेकों प्रकार के फल,ठेकुआ,गन्ना आदि को रखती हैं।उसे परिवार के किसी सदस्य के द्वारा माथे पर लेकर गाजे बाजे के साथ आमी नदी के पावन तट पर पहुंची।उसके बाद बांस या पीतल से बने सूपा में पूजन सामग्री को लेकर नदी के किनारे घाट पर बनी सीढ़ियों पर वेदी के पास जल में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य की प्रार्थना करने के बाद उन्हेंअर्घ्य दे कर मनोकामना पूर्ण होने की मंगलकामना करती हैं।ऐसी मान्यता है कि छठमाता का सच्चे मन से ब्रत करने वालों के सभी मनोवांछित कामना को पूर्ण करती हैं।प्रत्येक वर्ष भोलू पासवान के द्वारा व्रती महिलाओं में 1101नारियल वितरण किया जाता जो इस वर्ष भी किया गया।
छठ पूजा के मेले की सुरक्षा में कोतवाली निरीक्षक सतीश कुमार सिंह व एसएसआई मनोज कुमार त्रिपाठी अपने पुलिस कर्मीयों व महिला सिपाहियों के साथ मुस्तैदी से लगे रहे। इस मौके पर सीओ सदर अजीत चौहान, ईओ वैभव सिंह, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, पण्डित अश्वनी मिश्रा,देवेंद्र मिश्र उर्फ रशिया बाबा, पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्त, नुरूज्जमा अंसारी, समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, रंजीत कन्नौजिया, टीएन वर्मा, शिवानन्द चंचल,पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा,संदीप वर्मा, बुधिराम चौधरी, राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, रवि प्रकाश पाण्डेय, विजय प्रकाश कान्दू, अजय वर्मा, अतुल श्रीवास्तव, भोलू पासवान, अहमद आलम जेई, लाल चंद यादव, बृजेश सिंह, संजय दूबे, अनिल वर्मा, दुर्गेश वर्मा, सुजीत गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि सहित नगर के सम्भ्रान्त नागरिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।