शोभा यात्रा के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं विसर्जित

0

शोभा यात्रा के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं विसर्जित!! 

 संत कबीर नगर- मगहर ।मगहर के आमी नदी तट पर बने अस्थाई पोखरे में नगर तथा आस- पास क्षेत्रों में स्थापित 53 मां लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक किया गया। विसर्जन से पूर्व मां लक्ष्मी माता की शोभा यात्रा जुलुस निकाला गया। इस दौरान किसी तरह घटना न हो सुरक्षा व्यावस्था पूरी तरह चाक चौबंध रही। सकुशल विसर्जन सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

मगहर में विसर्जन यात्रा का जुलूस काजीपुर चौराहे से निकल कर डीह स्थान रेहरवा से होते हुए जामा मस्जिद रोड, जग्गुबाबू चौक, केला बाग, रानीबाजार पहुंचा।उसके बाद मूर्तियां आर्य समाज मंदिर के रास्ते मछली मंडी, नई बाजार, तकिया बाजार के रास्ते काजीपुर चौराहे से धोबी टोला, सूती मिल चौराहा, शेरपुर, जूनियर हाई स्कूल होते हुए पुलिस चौकी तक गई। जहां से वापस गांधी आश्रम चौराहा के रास्ते आमी नदी तट पर स्थित कच्चे पोखरे पर पहुंचा। लक्ष्मी पूजा समितियों के सदस्यों ने लक्ष्मी मां की आरती उतारने के पश्चात उन्हें विसर्जित किया गया। उपनिरीक्षक उदय शंकर द्विवेदी व न.पं कर्मचारी प्रदीप पासवान ने बताया कि मगहर, खलीलाबाद तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 53 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के जुलुस के दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था किया था। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता स्वयं पूरी रात पेट्रोलिंग करते रहे और पल पल की सूचना लेते रहे। इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान, कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह, चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल अपने दल बल के साथ ही अग्नि शमन दल, पीएसी के जवान जुलुस की पैनी नजर से निगरानी कर रहे थे। विसर्जन स्थल पर राजस्व निरीक्षक चंद्रभूषण कन्नौजिया, लेखपाल बुधिराम चौधरी, चेयरमैनपति नुरूज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र सैनी, मो.असअद अंसारी, संजय दूबे, आलोक कुमार,अजय वर्मा, झाबर कन्नौजिया, अशोक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...