त्योहार से पहले खाद्य विभाग की जारी है छापामारी की कार्यवाही !
खुटेहना, पयागपुर एवं आसाम चौराहा क्षेत्र में संग्रहीत किये गये नमूने !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 03 नवम्बर।
सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र.. एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आगामी त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, बहराइच की 01 टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के द्वारा खुटेहना, पयागपुर एवं आसाम चौराहा क्षेत्र में छापामारी की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर खुटेहना बाजार से बाहर एक दुकान पर छापा मारा गया। खाद्य कारोबारकर्ता विनोद चौहान से छेना एवं सूजी मिठाई का नमूना लिया गया। इसके उपरान्त टीम द्वारा पयागपुर चौराहा स्थित गुप्ता पेड़े वाले के प्रतिष्ठान से छेना एवं बर्फी का नमूना लिया गया एवं गणपति जलपान गृह आसाम चौराहा, बहराइच से दूध बर्फी का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा भरे गये नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। छापामारी कार्यवाही टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कृपा शंकर व विनय कुमार सम्मिलित रहे।

