जयंती समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित !
प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित !
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. पवन कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को दिया शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संदेश !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया/बहराइच।
गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया में मंगलवार को महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव की जन्म जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी देवीपाटन मंडल प्रो. पवन कुमार मौर्य का महाविद्यालय प्रबंध समिति एवं प्राचार्य द्वारा माल्यार्पण, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी ने की। प्रबंधक डॉ. विश्वनाथ श्रीवास्तव, डॉ. मुरारी लाल श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या रीति निगम भी उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार मौर्य ने प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव के शैक्षिक, सामाजिक एवं बौद्धिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा, अनुशासन, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त साधन है। उनके विचार और आदर्श आज भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में निहारिका शुक्ला, अंशु गौतम, अंकिता गुप्ता, रुपाली, रिशा शर्मा, अक्षय शुक्ला, प्रज्ञा निगम, शुभी अग्रवाल, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सर्वोद कुमार, पुष्पा वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव और बाबूराम यादव शामिल रहे।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया। इनमें सुषमा चौहान, पूनम चौहान, निर्मल कुमारी, प्रेमलता, सरिता गौतम, सुनील कुमार सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी एवं वॉलीबॉल टीम के सदस्य शामिल रहे। प्रतियोगिता में जमुना प्रसाद ट्रॉफी विजेता रहे।
विशिष्ट अतिथियों ने भी प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। अंत में प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, पत्रकारों, शिक्षक-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर डॉ. सुभाषचंद्र, प्रो. डीआर यादव, डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डेविड पांडेय, उमेश वर्मा, हीरालाल मिश्रा, सुबी खान, नंदन श्रीवास्तव, रिकेश्वर विश्वकर्मा, रवींद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार, परशुराम, वीरेंद्र, ओमप्रकाश और बरसाती लाल सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
