विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के लिए आवेदन शुरू, विजेता को मिलेंगे 50 हजार रुपये और सम्मान !
संत कबीर नगर !
जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग ने जिले के सभी पात्र और प्रतिभाशाली युवक-युवतियों से 20 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पुरस्कार में क्या मिलेगा ?
चयनित युवक या युवती को शासन द्वारा सम्मानित करते हुए निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे:
- ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की नकद राशि !
- स्वामी विवेकानंद जी की एक प्रतिमा !
- एक पदक (Medal) !
- एक प्रशस्ति पत्र (Certificate) !
(नोट: यह राज्य स्तरीय पुरस्कार किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में केवल एक ही बार प्रदान किया जाता है।)
पात्रता की शर्तें:
मूल निवासी: अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना संबंधित वर्ष की 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी)।
किन क्षेत्रों के कार्यों का होगा मूल्यांकन –
अभ्यर्थी द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों में निम्नलिखित क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट योगदान, उपलब्धियों और समाज पर पड़े प्रभाव के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा:
खेलकूद एवं शैक्षिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग !
पर्यावरण व जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम !
सामाजिक सेवा: परिवार कल्याण, स्वास्थ्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, आपदा राहत एवं नागरिक सुरक्षा !
जागरूकता अभियान: मतदाता जागरूकता, साक्षरता, राष्ट्रीय एकीकरण !
संस्कृति व शोध: कला, साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक विकास, अनुसंधान और आपदा प्रबंधन !
आवेदन की अंतिम तिथि व प्रक्रिया:
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण व प्रस्ताव 20 नवंबर 2026 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय में जमा करा सकते हैं !
