खलीलाबाद की सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे, हादसों की आशंका; जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से की मरम्मत की मांग।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर-
आज दिनांक 2 नवंबर 2026 को खलीलाबाद क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य मास्टर राम सुरेश चौरसिया ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
आपको बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य ने अपने पत्र में बताया कि जनपद मुख्यालय के दक्षिण स्थित खलीलाबाद-मुखलिसपुर मार्ग के पायलपार तिराहे पर सड़क टूटकर लगभग एक फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इसके अलावा बड़ा गड़हा, देविरया गंगा बाजार तथा नौवरिया तिराहे से पहले नहर की पुलिया पर भी गंभीर गड्ढे बने हुए हैं।
उन्होंने पत्र में कोनी सरयू नहर के पुल एवं सड़क पर भी जानलेवा गड्ढे होने की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि इन सड़कों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं साइकिल से तथा लोग मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
मास्टर राम सुरेश चौरसिया ने कहा कि जनहित को देखते हुए इन सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को तत्काल भरवाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने जिलाधिकारी से लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कर संबंधित सड़कों के सभी गंभीर गड्ढों की शीघ्र मरम्मत एवं पैचवर्क कराने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए सड़कों की मरम्मत कराता है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
महाबली को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि इस पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।
