प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ !
रिसिया थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस !
रिसिया – बहराइच ।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना रिसिया परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की अखंडता बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर थाना रिसिया के समस्त उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
