सीएचसी और ब्लॉक रिसिया में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती !
प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई गई शपथ !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को ब्लॉक रिसिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रिसिया में मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
ब्लॉक रिसिया में खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारतीय की उपस्थिति में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में आयोजित कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर देश की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाया जा सकता है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सचिन कुमार भारतीय, डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. एएन चौबे, फार्मासिस्ट इमरान, वीरेंद्र कुमार वर्मा, तारिक सहित सीएचसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
