सहजनवां में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, सुनील भारती बने नए विधानसभा अध्यक्ष।
सहजनवां/गोरखपुर):
विधानसभा सहजनवा के अंतर्गत स्थित भीटी रावत जोगियाकोल चौराहा स्थित भीम आर्मी कार्यालय पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल स्तर पर मजबूत करना और क्षेत्र के नौजवानों व शोषित वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी मा० रवि प्रताप जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मा० शशिभूषण शाखा जी उपस्थित रहे। इनके साथ वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट विनय कुमार गौतम जी, मा० गृहीम चंद जी, मा० सिध्दांत रॉकी जी, एडवोकेट यशवंत भारती जी, देवेन्द्र वर्मा जी, राजू यादव जी, अमित भारती जी, सुरेश जी और राजनाथ राव जी की विशेष मौजूदगी रही।
सुनील भारती को मिली सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष की कमान –
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद मा० चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। श्री सुनील भारती जी के निरंतर संघर्षों और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए मुख्य अतिथि मा० रवि प्रताप जी द्वारा उन्हें विधानसभा सहजनवा का नया विधानसभा अध्यक्ष मनोनित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुनील भारती ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र की जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
युवाओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह –
कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भगत पासवान, विक्रम चौहान, रोस्तम अली, इंद्रजीत गौड़, आजाद साहनी, राजमणि कन्नौजिया, जय हिन्द, जोगिंदर, अभिषेक, इंद्रजीत कुमार, सचिन कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, ऋतुराज सहित बड़ी संख्या में नौजवान साथी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
