गोरखपुर के किसानों के लिए बुरी खबर ! धान की कटाई की तैयारी के बीच मौसम ने बढ़ाई चिंता।
गोरखपुर -
जनपद गोरखपुर में किसान धान की फसल की कटाई की तैयारी में जुटे हैं। खेतों में पकी धान की फसल देखकर किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है, लेकिन मौसम में बदलाव की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे धान की कटाई और खुले में रखी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
किसानों से अपील: कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और मौसम देखकर कटाई की योजना बनाएं।
