दुधारा पुलिस का बड़ा एक्शन, 22 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार।
संतकबीरनगर ।
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। थाना दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मछली फार्म के टिन शेड से दबोचे गए तस्कर –
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष दुधारा श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास स्थित एक मछली फार्म के टिन शेड पर छापा मारा। मौके से दो अभियुक्तों को रंगे हाथ धर दबोचा गया, जिनके कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों तस्कर आपस में भाई बताए जा रहे हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है:
अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह (निवासी – भरवलिया बाबू, थाना दुधारा, संतकबीरनगर)।
अविनाश सिंह उर्फ टिंकू पुत्र संतोष सिंह (निवासी – ग्राम भरवलिया बाबू, थाना दुधारा, संतकबीरनगर)।
बरामदगी:
अवैध गांजा: कुल 22 किलोग्राम 300 ग्राम।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज-
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 431/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए दोनों अभियुक्तों को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।
साहसिक कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस खुलासे और गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, उप-निरीक्षक नंदा प्रसाद, उप-निरीक्षक सतीश कुमार तिवारी, उप-निरीक्षक अभय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल मोतीलाल यादव, हेड कांस्टेबल उदयभान यादव और कांस्टेबल रंजन राजभर शामिल रहे।
