रुपईडीहा में 26 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार !
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में 29 अक्टूबर 2026 को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पिलर संख्या 651/2 से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान चांद बाबू उर्फ चंदू कुरैशी (19) पुत्र मुस्तफा कुरैशी, निवासी चिकवन मोहल्ला, मुनीरगंज कस्बा व थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 298/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।
रुपईडीहा पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अभिमन्यु गुप्ता, विनय पाण्डेय तथा कांस्टेबल अमित सिंह, विकास सिंह, रविन्द्र यादव और विकास प्रजापति शामिल रहे। वहीं एसएसबी की ओर से आई/जीडी अभिषेक कुमार त्रिपाठी, एसएसआई/जीडी तपन बरुआ और सीटी/जीडी दुर्गेश कुमार शुक्ला ने कार्रवाई में भाग लिया।
