संतकबीरनगर – दिल दहला देने वाली वारदात, नवजात शिशु की गला दबाकर हत्या करने वाला वहशी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी
खलीलाबाद / दुधारा – संतकबीरनगर !
संतकबीरनगर जिले के थाना दुधारा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात मासूम की बेरहमी से गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को धर दबोचा है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और हड़कंप का माहौल है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में, बीती 10 अक्टूबर 2026 को थाना दुधारा क्षेत्र की एक वादिनी ने थाने पर पहुंचकर दिल दहला देने वाली तहरीर दी थी। वादिनी का आरोप था कि अभियुक्त रामअवध पुत्र इसरी (निवासी: डिघवा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर) ने उसके नवजात शिशु की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी है।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई –
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए थाना दुधारा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मु0अ0स0 408/2026, धारा 103(1), 352, 351(3), 333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद दुधारा पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आज यानी 11 अक्टूबर 2026 को वांछित अभियुक्त रामअवध को डिघवा से मठिया जाने वाली रोड के पास से दबोच लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे:
- थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा।
- उ0नि0 प्रमोद सिंह।
- का0 रंजन कुमार।
- का0 आदर्श श्रीवास्तव।
- म0का0 एकता सिंह।
