आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

विधायक और एसपी ने किया नए थाने का विधि-विधान से पूजन: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ बेलहरकला थाना!

0

संतकबीरनगर |

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आज संतकबीरनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मेंहदावल के माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में थाना बेलहरकला के नवनिर्मित भवन का विधि-विधान से पूजन किया।

इस अवसर पर चौकी सांथा से संचालित हो रहे थाने को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए और भव्य भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही, थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नया थाना भवन –

क्षेत्र की बेहतर आधारभूत संरचना और पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए इस नवनिर्मित भवन का निर्माण कराया गया है। परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बैरक, आधुनिक कार्यालय, और विस्तृत प्रशासनिक भवन जैसी तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं से पुलिस बल को एक बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में और अधिक सुगमता आएगी।

प्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा थाना –

उल्लेखनीय है कि थाना बेलहरकला को प्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा थाना माना जाता है। ऐसे में, इस विशाल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन एक मील का पत्थर साबित होगा।

ज्ञात हो कि इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसी वर्ष 11 अगस्त 2026 को किया गया था, जिसे आज शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर विधिवत पूजन के साथ पूरी तरह क्रियाशील कर दिया गया।

जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था हमारी प्राथमिकता: एसपी !

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए भवन के मिलने से पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने आमजन को बेहतर, सुलभ और पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव और थानाध्यक्ष बेलहरकला सर्वेश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story