जिलाधिकारी अनुज मलिक ने समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश ।
संत कबीर नगर |
जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शहर के ऐतिहासिक समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण और चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वि./र.) सत्य प्रकाश भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष जोर –
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी (EO) नगर पालिका और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों से पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण के तहत हो रहे कार्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और तय मानकों के अनुरूप कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
एप्रोच मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश –
जिलाधिकारी ने समय माता मंदिर से लेकर पोखरा तक के एप्रोच मार्ग को बेहतर बनाने के लिए सीसी (CC) रोड के निर्माण से संबंधित त्वरित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

शारदीय नवरात्रि को लेकर विशेष व्यवस्थाएं-
आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए डीएम ने मंदिर परिसर के आसपास सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि त्योहारी सीजन में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग (PWD) विमल कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
