आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सेमरियावां में चक्रवात और आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र। 

0

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर –

आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिले के सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र में हाल ही में आए भीषण चक्रवात, आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। आंधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं।

जिससे पूरे क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।

इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

इन समस्याओं से जूझ रहे हैं ग्रामीण –

बिजली न होने के कारण सेमरियावां क्षेत्र के आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख समस्याओं में शामिल हैं:

घरों में लगे समर्सेबुल और मोटर न चलने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

अंधेरे के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और बीमार लोगों के इलाज में भी असुविधा हो रही है।

मोबाइल चार्जिंग की समस्या के साथ-साथ छोटे और बड़े व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हैं।

भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न होने से बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हैं।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने की त्वरित कार्रवाई की मांग – 

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने जिलाधिकारी महोदया से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत निर्देशित किया जाए। क्षतिग्रस्त खंभों और टूटे तारों की युद्ध स्तर पर मरम्मत कराकर क्षेत्र में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए, जिससे जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story