आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जिलाधिकारी अनुज मलिक ने की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं में गुणात्मक प्रगति और गुणवत्ता पर जोर ।

0

संतकबीर नगर ।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में श्रम एवं रोजगार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

प्रमुख निर्देश और समीक्षा के बिंदु:

श्रम एवं रोजगार विभाग: वीबी-जी राम जी (विकसित भारत गारण्टी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य कराए जाएं ताकि अधिक रोजगार दिवसों का सृजन हो सके और श्रमिकों को मांग के अनुसार काम मिल सके। साथ ही, सभी जॉब कार्डधारकों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए ताकि डुप्लीकेसी पर रोक लग सके।

आंगनवाड़ी एवं अन्नपूर्णा भवन: 

जनपद के समस्त विकास खण्डों में निर्मित आंगनवाड़ी एवं अन्नपूर्णा भवनों के अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर पूर्ति विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM): समूह गठन, रिवाल्विंग फंड, बैंक क्रेडिट लिंकेज और लखपति दीदी आजीविका रजिस्टर जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। कम प्रगति वाले विकास खंडों—सेमरियावां, मेंहदावल, पौली व सांथा को विशेष रूप से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना: परियोजना निदेशक ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 1774 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 1773 आवास पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत किए जा चुके हैं। डीएम ने जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों को किश्तों का तेजी से भुगतान कर आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

पंचायती राज विभाग: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस मॉडल गांवों की संख्या बढ़ाने और सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत-शिवबखरी (विकास खंड-पौली) में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:-

समीक्षा बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी रुक्मिणी वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ल, पीडी विजयन्त कुमार सिंह, जिला कंसलटेंट प्रदीप त्रिपाठी, जिला परियोजना प्रबंधक सिद्धनाथ पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story