जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम की अध्यक्षता में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक ।
संतकबीर नगर ।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन से संबंधित की गई तैयारियों एवं ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं तिथियों के अनुसार तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 1540 है, जिसके लिए कुल 07 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत 03 जोन एवं 07 सेक्टर में बांटा गया है।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 हेतु नियुक्त किये गये सभी प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने में अपनी ड्यूटी के अनुसार दायित्वों का निर्वहन करते हुए आवंटित कार्यों को पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता या लापरवाही न की जाए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
