आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर में विधिक साक्षरता कार्यक्रम, सीजेएम चेतना त्यागी ने छात्रों को दी पॉक्सो एक्ट की जानकारी ।

0

संत कबीर नगर- मगहर। 

संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पॉक्सो एक्ट सहित बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

सीजेएम चेतना त्यागी ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी तरह की अनुचित घटना होने पर चुप न रहने तथा इसकी जानकारी अभिभावक, शिक्षक या संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया।

सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिनव त्रिपाठी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पॉक्सो एक्ट तथा विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story