आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 107 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न।

0

मा0 विधायक मेहंदावल व सीडीओ ने कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।

संतकबीर नगर।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 107 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया।

आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के मेहदावल तहसील क्षेत्र के कुल 107 जोड़ों (जिसमें 08 जोडा अल्पसंख्यक वर्ग का भी सम्मिलित रहा) का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ।

सामूहिक वैवाहिक समारोह के मुख्य अतिथि मा0 विधायक मेहंदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगण, मीडिया बन्धु सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने इस अवसर पर नवयुगलों के उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story