आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: वर्चस्व की जंग में फायरिंग करने वाले 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद ।

0

 घटनास्थल: – 

अपूर्वा इंटर कॉलेज, उमिला के पास (खलीलाबाद)।

गिरफ्तार बदमाश – 

प्रियान्शु उर्फ टायसन दूबे और शिवानन्द यादव उर्फ डब्लू।

बरामदगी – 

एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, ₹400 नकद और एक मोटरसाइकिल।

पुलिस इनाम – 

एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार।

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में अपने कथित “वर्चस्व” को कायम रखने के लिए खूनी साजिश रचने वाले दो और शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने डड़वा नहर के पास से दोनों आरोपियों को दबोचकर इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। इससे पहले पुलिस 22 सितंबर को इस मामले के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

क्या था पूरा मामला ?

बीते 21 सितंबर 2026 को अपूर्वा इंटर कॉलेज, उमिला के पास सरेआम दो युवकों (रमन और हरिओम) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी। गनीमत यह रही कि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। मौके से पुलिस को .32 बोर के दो खोखे भी बरामद हुए थे।

बेइज्जती का बदला और वर्चस्व की सनक – 

पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, वह हैरान करने वाला था। आरोपियों ने बताया कि रमन और हरिओम द्वारा एक अन्य लड़के के साथ मारपीट किए जाने पर जब उन्होंने बीच-बचव किया, तो युवकों ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी थी। इससे उनकी कथित “बेइज्जती” हुई और उन्हें लगा कि उनका वर्चस्व कम हो रहा है। इसी खुन्नस में उन्होंने रमन और हरिओम को रास्ते से हटाने की खूनी साजिश रची।

घटना के दिन आरोपियों ने योजना के तहत बाइक से दोनों का पीछा किया, उन्हें रोका और फिर शिवानन्द यादव उर्फ डब्लू ने जान से मारने की नीयत से उन पर सीधी गोली चला दी।

खाकी की पैनी नजर और बड़ी कार्रवाई –

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराओं (BNS और आर्म्स एक्ट) की बढ़ोतरी कर दी है। इस बेहतरीन खुलासे पर पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद इनाम से सम्मानित किया जाएगा।

(संदीप कुमार मीना – पुलिस अधीक्षक संतकबीर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story