आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित गिरफ्तार !
रिसिया पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा !
ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
थाना रिसिया पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में थाना रिसिया के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने पुलिस टीम गठित की।
रविवार को करीब 11:45 बजे पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 220/20, अ0सं0 68/19, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद पुत्र महावीर प्रसाद निवासी कारीजोर, दा0 तुला मझौव्वा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।
