आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन की टोटियों से पानी गायब, पंखे बने शोपीस, यात्री परेशान !

0

रिसिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पानी के लिए लगी टोटियां और शोपीस बने पंखे !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच !

रिसिया में उच्च क्षमता से विकसित किए गए हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति सवालों के घेरे में है। दोनों प्लेटफार्मों पर पीने के पानी के लिए लगाई गई टोटियों से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, स्टेशन पर लगे पंखे भी यात्रियों के लिए महज शोपीस बने हुए हैं। इससे रोजाना ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शीतल जल के लिए बोर्ड लगा, व्यवस्था का इंतजार –

रिसिया रेलवे स्टेशन पर हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं में अब भी कमी बनी हुई है। यात्रियों के मुताबिक, दोनों प्लेटफार्मों पर लगी पानी की टोटियों में शुरुआत से ही पानी नहीं आ रहा है। शीतल जल की व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित कर बोर्ड लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक वहां शीतल जल की सुविधा शुरू नहीं हुई है। स्टेशन पर आरओ भी फिट नहीं किए गए हैं।

 

पुरानी पानी की टंकी से आपूर्ति की कवायद, सफाई पर भी सवाल –

बताया जा रहा है कि कई वर्ष पूर्व रखी गई पानी की टंकी से मॉडल स्टेशन की टोटियों में पानी पहुंचाने की कवायद चल रही है। स्टेशन पर अलग से पानी की टंकी स्थापित नहीं की गई है। यात्रियों का आरोप है कि पुरानी पानी की टंकी की सफाई भी अब तक नहीं की गई है। इसके चलते टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं गिर रहा है।

यात्रियों ने सुविधाएं दुरुस्त कराने की की मांग –

स्टेशन पर पंखे लगे होने के बावजूद यात्रियों को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। पानी और पंखे जैसी जरूरी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्री सुनील वैश्य, बाबादीन, हर्ष जैन सहित अन्य यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन की पानी व्यवस्था, आरओ, पंखे और शीतल जल की सुविधा जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story