शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपित गिरफ्तार !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच !
थाना रिसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 से संबंधित वांछित आरोपित साहिल पुत्र इस्लाम निवासी डिहवा, थाना रिसिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपित के विरुद्ध धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित राय, हेड कांस्टेबल देवानंद वर्मा तथा कांस्टेबल संदीप चौहान शामिल रहे।
