12 घंटे में लौटीं चार मासूमों की खुशियां, बच्चियों को वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान ।
रिसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवारों में लौटी खुशी, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार।
12 घंटे के भीतर रिसिया पुलिस ने चार नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा ।
मैनुअल व सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में गुमशुदा एवं अपहृता की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चियों को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 सितंबर 2026 को दूरभाषिक सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मैनुअल प्रयासों एवं सर्विलांस सेल से समन्वय स्थापित कर अथक प्रयासों के बाद चारों नाबालिग बच्चियों को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई करते हुए सभी बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
बरामदगी टीम –
उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार यादव ।
महिला उपनिरीक्षक कोमल कश्यप ।
हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव
