अपर जिलाधिकारी व एएसपी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ का किया निरीक्षण

0

अपर जिलाधिकारी व एएसपी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा तहसील धनघटा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गावो में बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री किट वितरण, पशुओं आदि का चारा, टीकाकरण, छिड़काव एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया गया।
उप जिलाधिकारी धनघटा रमेश चंद्र ने बताया कि वर्तमान वर्ष में तहसील धनघटा के कुल 20 ग्राम सरयू नदी के बढ़े जल स्तर के कारण बाढ़ से प्रभावित/आंशिक रूप से प्रभावित हुए थे। प्रभावित ग्रामों के कुल 2100 बाढ़ प्रभावित परिवारों का चिन्हित किया गया था। दिनांक 19 सितंबर को प्रभारी मन्त्री जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय बगही के प्रांगण में बाढ़ प्रभावित परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि आज दिनांक 21 सितंबर तक कुल 450 बाढ़ प्रभावित परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। अवशेष 1650 परिवारों हेतु बाढ़ राहत सामग्री आज दिनांक 21 सितंबर
को दोपहर तक प्राप्त हो चुकी है। अवशेष बाढ़ प्रभावित परिवारों में सामग्री वितरण हेतु ग्रामवार तिथियाँ नियत कर ली गई है। नियत तिथियों, दिनांक 22. से 24 सितंबर तक सभी चिन्हित परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण पूर्ण कर लिया जायेगा। वर्तमान में नदी का जल स्तर काफी कम हो गया है, रास्ते खाली हो गये हैं मात्र एक गांव आगापुर उर्फ गुलरिहा के एक स्थल पर एक नांव लगी हुई है।
इसी के समानान्तर गांवों से नदी के पानी के उत्तर जाने के उपरान्त बीमारियों से बचाव हेतु साफ-सफाई व दवा छिड़काव का कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के सदस्यों के चिकित्सीय परीक्षण का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैसर बाजार की डेडीकेटेड टीम द्वारा कैम्प लगाकर ग्राम चकदहा में किया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के उपचार एवं परीक्षण हेतु ग्राम ढोलबजा में आज कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बतायाकी प्रभारी मन्त्री के निर्देश के क्रम में प्रभावित परिवारों में कृषित रकबे में फसल क्षति का आकलन राजस्व विभाग/लेखपाल द्वारा किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित परिवारों/व्यक्तियों को उपर्युक्तानुसार उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं/व्यवस्थाओं का निरीक्षण आज अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र प्रभावित ग्रामों में उपलब्ध कराया जाय। उक्त निर्देश के क्रम में आवश्यक सामग्रियों के वितरण का कार्य अगले तीन दिवसों में पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय सहित तहसील एवं अन्य विभाग से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...