पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 610 ग्राम अवैध गांजे के साथ 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!
संत कबीर नगर –
आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को 610 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को दुधारा पुलिस ने खटियावां बाग के पास किया गिरफ्तार।
आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में थाना दुधारा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 01 अभियुक्त रामरेश पुत्र दयाराम निवासी ग्राम आलमपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को खटियावां बाग के पास से 610 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 अमरनाथ यादव, हे0का0 राजेश प्रसाद, का0 दीपनारायण शर्मा, का0 गुड्डू यादव ।
