पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 726/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109/110 बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 01. आकाश पुत्र दीपचन्द्र निवासी ढोडई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, 02. पवन पुत्र दीपचन्द्र निवासी ढोडई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को ढोढई से इस्लापुर जाने वाली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी विध्यावती पत्नी गुरुदीन निवासी ढोडई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 05.08.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के पुत्र को रात्रि में काम से घर वापस आते समय रास्ते में लोहे के राड से जान से मारने के नियम से हमला किया। जिससे वह गंभ्भीर रुप से घायल हो गया था, उक्त घटना के संबंध में प्राथिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्तगण को आज दिनाँक 06.08.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय , हे0का0 मो0 यूसुफ, का0 जयकिशन गोंड, का0 मुकेश कुमार व का0 बृजेश कुमार वर्मा।
