आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

चोरी के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दान पेटिका, नकदी व मोबाइल बरामद

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच। 

थाना रिसिया क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना रिसिया में दर्ज मुकदमा संख्या 217/2026 (धारा 305, 317(2) बीएनएस) से संबंधित आरोपी राहत अली पुत्र मुन्नन, निवासी डिहवा, थाना रिसिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक दान पेटिका, 1125 रुपये नकद, एक वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल तथा एक इंटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार राय एवं हेड कांस्टेबल देवानन्द वर्मा शामिल रहे।

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि “अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध थाना रिसिया पुलिस का अभियान लगातार जारी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story