उमरिया-बिड़हर घाट राजमार्ग गढ्ढे में तब्दील, आवागमन हुआ मुश्किल ।
oplus_2097186
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा क्षेत्र से गुजरने वाले उमरिया बाजार बिडहर राज मार्ग गढ्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गढ्ढो में जलजमाव से आवागमन प्रभावित है। उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बना रहता है लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए है। पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पर पिछले एक वर्ष से बने बड़े बड़े गढ्ढे जानलेवा बने हुए है। गड्ढे में जल जमाव के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क से बिडहरघाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रति दिन सरयू नदी में स्नान करने पहुंचते है। स्थानीय निवासी अनु अग्रहरि, दुर्गेश चौरसिया, विजय वर्मा, शैलेंद्र अग्रहरी ,गंगेश गुप्ता, रामप्रीत गुप्ता आदि ने संबंधित विभाग से सड़क की दशा सुधारने की मांग किया है।
