पुलिस कप्तान ने धनघटा थाने में किया आधुनिक मेस का उद्घाटन ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को धनघटा थाने में अधिनिक पुलिस भोजनालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले पुलिसकर्मियों को भोजन की अच्छी सुविधा मिलेगी तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनघटा थाने में अब तक कोई स्थाई भोजनालय नहीं था। जिसके कारण पुलिस कर्मियों को भोजन बनाने में काफी असुविधा होती थी। थाना परिसर में नए भोजनालय बन जाने से भोजन बनाने की जहां अच्छी सुविधा पुलिस के लोगों को मिलेगी वहीं भोजन करने में भी कोई कठिनाई नहीं आएगी। एसपी ने कहा कि जब उन्होंने इस जिले का कार्यभार ग्रहण किया था तो कई थानों पर भोजनालय की स्थाई रूप से नहीं बना था। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर थानो पर भोजनालय बनवाने का काम किया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्रा, थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव, आर डी यादव, सीनियर एसआई राजेश दुबे, एसआई रविंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार, बाबूलाल मूर्ति, सैफुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल सत्यम सिंह, मुन्नीलाल गुप्ता, जितेंद्र कुमार यादव, पिंकी कुमारी, पूजा गौतम, प्रिया तिवारी, ललित तिवारी, ममता यादव, मीरा मिश्रा, शिल्पा, तूफानी यादव आदि लोग मौजूद थे।
