परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश।
संत कबीर नगर –
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वर्ष 2023-24 में स्वीकृत परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
योजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड है। मौके पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सूरज सिंह व ठेकेदार उपस्थित रहे। बताया गया कि योजना हेतु कुल स्वीकृति रुपए 276.77 लाख से स्थल पर तालाब में रिटेनिंग वाल व घाट, टॉयलेट ब्लॉक, यात्री निवास, प्रवेश द्वार, ड्रिंकिंग वाटर पोस्ट, इंटरलॉकिंग, बाउंडरी वाल, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य किये जा रहे है। कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 85 प्रतिशत पाई गई।

जिलाधिकारी द्वारा कार्य की धीमी वित्तीय व भौतिक प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया गया एवं कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि शीघ्र ही गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण कराकर हस्तगत कराने एवं कतिपय कार्य के स्थान पर उसकी अवशेष धनराशि से स्थल पर कुछ अतिरिक्त कार्य जैसे प्रवेश द्वार के पास इंटरलॉकिंग, तालाब के चारो तरफ मिट्टी भराई, घाट के चारो तरफ स्टोन पिचिंग आदि के प्रस्ताव को उच्च स्तर पर अनुमोदन प्राप्त कर कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण, नाली निर्माण प्रगति की जांच की गईं तथा स्थानीय नागरिकों सें वार्ता भी की गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहंदावल अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
