नगर पंचायत मगहर से ईओ का नगर पंचायत वलीदपुर में हुआ तबादला !
नगर पंचायत मगहर से ईओ का नगर पंचायत वलीदपुर में हुआ तबादला ।
मगहर – संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर के अधिशाषी अधिकारी वैभव कुमार सिंह का शासन के आदेश पर गैर जनपद तबादला हो गया है।
नगर पंचायत के ईओ वैभव कुमार सिंह ने तीन साल पूर्व जुलाई 2023 में पहली पोस्टिंग के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जिन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की साफ सफाई, सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का कार्य किया।नगर के विकास कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वयन कराया।इसी बीच नगरीय विकास निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा ने 31 मई 2026 को ईओ वैभव कुमार सिंह का नगर पंचायत मगहर से तबादला मऊ जनपद की नगर पंचायत वलीदपुर के लिए कर दिया है।
