सड़क किनारे गड्डे में डूब रहे बालक को रिसिया पुलिस ने डूबने से बचाया।
मौके पर ईश्वर के रुप में पहुंची रिसिया थाने की पुलिस।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
बहराइच नानपारा हाइवे के किनारेएक भट्ठे के निकट के निकट अपने साथी संग गड्ढे में नहा रहे 8 वर्षीय बालक अचानक फिसलने से डूबने लगा, उसकी चीख पुकार सुन उधर से जा रहे रिसिया पुलिस देव दूत बनकर खड़े हो गए, और बच्चे को मरणासन्न अवस्था में बाहर निकाल कर आनन फानन में सी एच सी रिसिया पर भर्ती कराया,जहाँ अब बच्चे की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। बच्चे के लिए पुलिस ने फल और दूध की भी व्यवस्था की हैं। तुरंत इलाज मिलने से बालक को होश आ गया था, और खतरे से बाहर था।
थाना रिसिया के बंगला चक के मजरे सिंघा पुरवा में करीब 7 वर्षों से बहनोई राम जी के घर पल रहे सूरज पुत्र तालुक दार उम्र 8 वर्ष निवासी भालुईया,जनपद श्रावस्ती दोपहर करीब 1बजे गांव से एक किमी दूर सड़क किनारे गड्ढे में नहा रहा था,अचानक पैर फिसला और डूबने लगा। उसकी चीख सुन गस्त के लिए थाने से निकले प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने गाड़ी रोककर, अपने मातहत पुलिस संग बच्चे को तालाब से निकाल लाये,उस समय बच्चे की सांसे उखड़ रही थी,तत्काल पुलिस द्वारा अपनी गाड़ी से बच्चे को सी एच सी पर भर्ती कराकर इलाज कराया। इस कार्य में प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ,,उप निरीक्षक कन्हैया दीक्षित,कांस्टेबिल श्रवण कुमार भी थे।
बालक सूरज के माता पिता करीब सात वर्ष पूर्व खत्म हो गए थे। और बेसहारा था, इसे कहते हैंजांको राखे साइयां मार सके न कोय। पुलिस ने बच्चे के लिए फल और दूध की भी व्यवस्था कर दी हैं।
